डॉ.राका हॉस्पिटल की छत गिरी,जीवन उपयोगी सामग्री हुई नष्ट। — जान की हानी नहीं।

  सैय्यद ज़ाकिर

जिल्हा प्रतिनिधी वर्धा

हींगनघाट :- शहर के शिवाजी वार्ड स्थित डॉ. राका हॉस्पिटल की छत आज सुबह मंगलवार को 9:45 बजे गिर गई।छत गिरने किसीकी जान की हानी नहीं हुई।..

     हॉस्पिटल के करीब से नाली खुदाई का काम पिछले कई दिनों से शुरू है।जिसमे नागरिकों द्वारा किया अतिक्रमण भी तोड़ा जा रहा है।

     डॉ.राका हॉस्पिटल के सामने का भाग नाली हेतु तोड़ने के लिए संबंधित विभाग ने इसकी पूर्व सूचना दी थी।जिसमे लंबा समय लग गया।

        अंत में संबंधित विभाग ने कड़क आदेश देने पर डॉ. राका बाहरी मजदूर बुलाकर हॉस्पिटल की दीवार ओर आधार स्तंभ (पिलर)गिरा दिए।जिसके परिणाम स्वरूप सामने की बालकनी का सारा वजन छत पर आ गया।ओर छत के मध्य भाग में भी कोई मजबूत आधार नही था।इसलिए इमारत की भारी भरकम छत अचानक गिर गई।..

        जबकि दो दिन पूर्व ही इसकी तोड़ फोड़ की गई थी।जिसके चलते छत गिरने की संभावना बड़ गई थी इस बात को लेकर पूरे परिसर में चर्चा का विषय बना हुआ था।अंत में वही हुआ। लेकिन कोई भी जान हानी नहीं हुई।

         आज सुबह बांधकाम विभाग के कर्मचारी अपने नाली खुदाई के कार्य में लगे हुए थे,तभी अचानक धड़ाम से बड़े ज़ोर की आवाज़ के साथ छत गिर गई।जिसमे कोई भारी जान की हानी नहीं हुई,यह दुर्घटना लापरवाही का नतीजा है।

         इस हादसे में सिर्फ जीवन उपयोगी वस्तुएं खराब हो गई।