नारायण सेवा मित्र परिवार के सामाजिक सभागृह का समीर कुनावार के हस्ते भूमि पूजन संपन्न… — सामाजिक कार्य में योगदान देने वाले समाज सेवी का सत्कार…

  सैय्यद ज़ाकिर

जिल्हा प्रतिनिधि वर्धा

हिंगणघाट :- नारायण सेवा मित्र परिवार के सामाजिक सभागृह का भूमिपूजन प्रजासताक दिन आमदार समीर कुनावार के शुभ हस्ते संपन्न हुआ।

          कार्यक्रम के अध्यक्ष गांधी सिटी वर्धा के लायन्स क्लब के डायरेक्टर अनिल नरेडी थे।ओर प्रमुख अथिति एड.सुधीर कोठारी,प्रेम बसंतानी, मुख्य अधिकारी प्रशांत उरकुड़े,राजेंद्र डागा, गीमाटेक्स उधोग समूह की संचालिका लतादेवी मोहता,पारस मुनोत,अशोक मिहानी,हेमंत ओस्तवाल,नारायण सेवा मित्र परिवार के अध्यक्ष महेश अग्रवाल आदि मान्यवर उपस्थित थे।

         आमदार समीर कुनावार के प्रयास से स्थानीय शास्री वार्ड बालाजी दाल के पीछे के परिसर में सभागृह का निर्माण होगा।इसमें समीर कुनावार ने 30 लाख रुपए की निधि मंजूरी दी है,इस समय नारायण सेवा मित्र परिवार के सभी पदाधिकारी,महिला सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद थे।

         उपरोक्त कार्यक्रम के उपरांत शहर के रत्न विद्या निकेतन हाईस्कूल के संस्था द्वारा वैधकीय साहित्य का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर विविध क्षेत्र के सामाजिक कार्य करने वाले समाज सेवी का सत्कार किया गया।

          जिसमे डॉ.मोहन बाबूलालजी खेतल का भी सत्कार किया गया। 26 जनवरी की शाम 4-बजे “एक शाम शाहिदो के नाम “इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम संचालन प्रा.किरण वैध्य ओर दुर्गा प्रसाद यादव ने किया ओर आभार सचिव पराग मुड़े ने माना।