धान की रोपाई ने पकड़ी रफ्तार, मजदूरी 400 पार… — पारशिवनी तहसील में धान की 40 प्रतिशत रोपाई पूरी… — सर्वाधिक बारिश नवेगाव खैरी में दर्ज की गई..

    कमलसिंह यादव 

तालुका प्रतिनिधी पारशिवणी

पारशिवनी :- तहसील में 19 जुलाई से बारिश ने जमकर दस्तक दी। बारिश के आगमन से किसान कृषि कार्यों में जुट गए हैं। शुक्रवार 19 जुलाई के मध्यरात से सोमवार सुबह तक तेज व धिमी भारी बारिश होती रही। इस बारिश के चलते किसानों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी। प्रलंबित रोपाई के कामों ने गति पकड़ ली। एक ही समय पर अब रोपाई के कार्यों में आई तेजी के कारण कृषि कार्यों के लिए मजदूर नहीं मिल रहे हैं। मजदूरी करीब 400 रुपए से पार हो चुकी है।

          किसान अपने खेतों में धान रोपाई के कार्य के लिए मजदूर ढूंढने में जूट गए। अच्छी वर्षा से खेतों में पानी जमा रहा। धान रोपाई के लिये पर्याप्त पानी खेत में जमा होने के कारण खेतों में ट्रैक्टर के द्वारा धान नर्सरी लगाने के लिए कीचड़ करने के कार्य में किसान जूट गये। लेकिन मजदूरों की कमी से किसानों को ज्यादा मजदूरी देकर धान की रोपाई करनी पड़ रही है।

        रोपाई के लिए महिला मजदूरों को 350 रुपए से लेकर 400 प्रति दिन के हिसाब से मजदूरी देनी पड़ रही है। सिंचाई सुविधा प्राप्त किसानों द्वारा तहसील में अब तक लगभग 40 प्रतिशत धान बुआई के कार्य हुए हैं।

        तालुका कृषि विभाग कार्यालय के कृषी अधिकारी श्री राजकमल डहाट से प्राप्त प्राप्त आंकड़ों के अनुसार जुलाई महीने के दिनांक 22 जुलाई मे अब तक संपूर्ण पारशिवनी तहसील में अब तक 535 मिमी तहसील के सभी ग्रामीण इलाके में अच्छी बारिश हुई है तालुका के सभी राजस्व मंडल मे आमडी 75.08 मिमी, पारशिवनी 197 मिमी, नवेगाव खैरी 202 , और कन्हान मंडल मे 167.9 मि मि वर्षा हुई है।

        मौसम विभाग के अनुसार मध्यम तथा समाधान कारक वर्षा हुई है। इस बारिश से तहसील में 40 प्रतिशत किसानों की धान रोपाइ पूरी हो चुकी है। तहसील में सर्वाधिक बारिश नवेगाव खैरी मंडल परिसर मे दर्ज की गई। मजदूरी का इंतजार कर रहे खेत मजदूरों को को काम मिलने से काफी खुशी मिली है। ट्रैक्टर धारक अपने खेतो में किराये पर चला रहे।

           अच्छी बारिश होने के बाद मजदूर ट्रैक्टर मालिक तथा कृषि पर आधारित रोजगार को गति मिली है। धान की रो पाई तेजी से चल रही है तहसिल मे 22 जुलाई तक धान की रोपाई 1665 हैक्टर हो चुकी है और आने वाले सप्ताह मे लगभग प्रस्ताविक 10.000 हैक्टर मे धान की पेराई होने का अनुमान है।

         अभी तक पारशिवनी तालुका मे धान की पेराई 1665 हैक्टर मे तथा कपास 14.434 हैक्टर, तुअर 5034 हैक्टर, सोयाबिन996 हैक्टर, ज्वारी40 हैक्टर, मक्का 317 हैक्टर, गन्ना 04 हैक्टर, मिरची, भाजीपाला 221 हैक्टर, फलबाग342 हैक्टर की बोनी हो चुकी है, उक्त जानकारी कृषी विभाग के कार्यालय कृषी अधिकारी श्री राजकमल डहाट ने जानकारी दी और धान की रोपाई का काम किसान व्हारा अती तेज गती से चालु है।