सैय्यद ज़ाकिर
जिल्हा प्रतिनिधी वर्धा
हिगणघाट :– श्री.छत्रपती शिवजी महाराज जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय कामगार संघटना पदाधिकारियों और सदस्यों ने शाम 4 बजे हिगणघाट उपजिल्हा अस्पताल में मरीजों को फलों का वितरण किया।
राष्ट्रीय कामगार संघटना मजदूरों को न्याय उनके अधिकारों की लड़ाई – लड़ने वाली एक मात्र संघटना है।और हमेशा जनहित की सेवा के कार्य मे तत्पर है।
संघटना के जिल्हा अध्यक्ष अमोल खोब्रागडे ने सर्व प्रथम छत्रपति शिवाजी महाराज और विश्वभूषण डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अभिवादन किया। उसके उपरांत अमोल खोब्रागडे ने अपने सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर अस्पताल के मरीजों को फल वितरण किया।
यह उत्तम कार्य संघटना के संस्थापक तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री.अशोक जाधव धनगावकर के मार्गदर्शन में जिल्हा अध्यक्ष अमोल खोब्रागडे के समन्वय,एकता के साथ जनहित की सेवार्थ उत्कृष्ट कार्य किया गया। इस कार्यक्रम के सफ़लतार्थ अमोल खोब्रागडे (जिल्हा अध्यक्ष) पंकज पाटिल,अंकेश भोगाड़े,समरीन आशिक शेख,श्रीधर गेडाम,शीतल काम्बले,विक्की वाघमारे,मनीष देवड़े,ने अथक परिश्रम किया।