जामा -मस्जिद चौक पर बिजली के तारों के आपस मे टकराने से जोरदार आवाज़ से परीसर में दहशत व्याप्त…                   — बिजली विभाग की आधी अधूरी कार्य प्रणाली…

   सैय्यद ज़ाकिर

जिल्हा प्रतिनिधि वर्धा

हिंगणघाट :– शहर के जामा -मस्जिद चौक परीसर स्थित नगर पालिका द्वारा संचालित उर्दू शेरवानी प्राइमरी स्कूल के मुख्य प्रवेश द्वार के ऊपर से बिजली सप्लाई करने वाले तारो की लंबी लाईन लगी हुई है।। स्कूल में लगे पेड़ो ने विशाल रूप ले लिया है। पेड़ की डालितो में बिजली के तार उलझ गए है।।

            जब भी हवाएं चलती है।पेड़ो की डालिया लहेराकर इन हाई टेंशन तारो को आपस मे स्पर्श कराती है जिसमे ब्लास्ट होकर तेज आवाजे होती है।आग निकलती है।आवागमन का मार्ग होने से दुर्घटना होने की संभावना बढ़ गयी है।।

         बारिश की शुरुवात हो चुकी है।धमाका इतना जोरदार होता है कि बिजली के तारों की टूटने की संभावना बढ़ गयी।ऐसे में अगर बिजली के तार टूट कर सड़क पर जा गिरे तो क्या होगा ?इसका परिणाम विधुत विभाग के अधिकारी,अच्छी तरह से जानते है।बिजली का करंट कभी मौका नही देता,इसका ज्ञान विधुत विभाग को अच्छी तरह से है।।

           काफी समय पहले विधुत विभाग के कर्मियों ने उर्दू स्कूल में लगे पेड़ो को आवश्यकता से भी कम काटा जिसके चलते यहां भयानक संकट आवागमन के मार्ग पर मंडरा रहा है। इस गम्भीर समस्या को लेकर परिसर निवासियों में भय व्याप्त है ।कभी भी बड़ी दुर्घटना होने के संकेत दिखाई दे रहे है ।जिसका मुख्य कारण विधुत विभाग की आधी-अधूरी कार्य प्रणाली का नतीजा है।।

         कल को अगर इस बड़ी लापरवाही का शिकार होता है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा?शुभाष चौक स्थित विधुत विभाग कार्यालय।विधुत विभाग तुरंत पेड़ो की दोबारा कटाई कर जनता को सुरशा प्रदान करेगा क्या?