रोटरी क्लब द्वारा,”संजय गांधी, स्कूल में छात्राओं के लिए किशोरावस्था पर मार्गदर्शन ओर पुस्तक वितरण।

 सैय्यद ज़ाकिर

जिल्हा प्रतिनिधी वर्धा

हिंगणघाट: रोटरी क्लब द्वारा,”संजय गांधी,स्कूल में सातवी से दसवीं कक्षा की छात्राओं के लिए किशोरावस्था के दौरान होने वाले शारीरिक, मानसिक परिवर्तनो पर विशेष मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

          कार्यक्रम की शुरुवात सरस्वती ओर सावित्री बाई फुले की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करके की गई,इस अवसर पर रोटरी के सचिव सुभाष कटारिया,उदय शेंडे,डॉ.प्रणाली सायंकार,निशा शर्मा,मंजूषा मुले,डॉ.कीर्ति दिघे,माया मिहानी,ओर स्कूल की मुख्याध्यापिका कल्पना ठाकरे सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

        सुभाष कटारिया ने कहा की आज की युवा पीढ़ी को इस महत्वपूर्ण आयु में मार्गदर्शन की सख्त जरूरत है,डॉ.प्रणाली सायंकार ने इस दौरान किशोरावस्था में आने,वाले शारीरिक ओर मानसिक बदलाव स्वभाविक है,इसमें घबराने की जरूरत नही है।छात्राओं ने मोबाइल,टीव्ही के प्रभाव से बचते हुवे छात्राओं को अपनी ऊर्जा पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

         रोटरी क्लब के द्वारा स्कूल के जरूरतमंद बच्चों को क्लब के अध्यक्ष ने पुस्तक वितरण किया,ओर कहा की आज के समय में कई विद्यार्थी आवश्यक किताबे खरीदने में असमर्थ होते है,रोटरी क्लब ने शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग करते हुवे छात्रों को शैक्षणिक साहित्य प्रदान किया।…

     जिसमे वे अपनी पड़ाई सुचारू रूप से जारी रख सक।पुस्तको की आर्थिक सहायता रोटेरियन डांग ओर दिगंबर खांडरे ओर छात्राओं के लिए सैनीट्री नैपकिन वितरण की व्यवस्था रोटे पीतांबर चंदानी ने की थी।..

        कार्यक्रम का संचालन स्कूल की शिक्षिका हरयाणा मॅडम ओर सूर्यवंशी सर ने किया,आभार प्रदर्शन निशा शर्मा ने किया।कार्यक्रम के सफलतार्थ रोटरी के सचिव उदय शेंडे,सुभाष कटारिया,उदय बोकरे,माया मिहानी,मंजूषा मुले,ओर स्कूल के शिक्षक नियाजुद्दीन सिद्दीकी,बि. एल खांडरे,नवेद खान,सहारे मॅडम ओर आदि पूरे स्टॉफ ने सहयोग दिया है।