भारतीय सविंधान की बदौलत ही देश की एकता कायम है :-एड.बोंडे… — बार एसोसिएशन ने मनाई आम्बेडकर जयंती… 

  सैय्यद ज़ाकिर

जिल्हा प्रतिनिधि वर्धा

हिगणघाट :-भारतीय सविंधान सर्वश्रेष्ठ सविंधान है इसमें देश के हर नागरिक के अधिकार सुरक्षित है।इस सविंधान की वजह से ही आज देश की एकता कायम है ।अपने अल्फाज़ो बात एसोसिएशन ,हिगणघाट के अध्यक्ष एड. राजेश बोंडे व्यक्त किये।।

         एड. बोंडे ने स्थानीय बार एसोसिशन के कार्यालय में सविंधान निर्माता विश्वरत्न डॉ.बाबा साहेब आम्बेडकर की 133 वी जयंती के शुभ अवसर पर आयोजित अभिवादन समारोह में बतौर अध्यक्ष अपने सवांद में कहा कि ,आज देश के हर नागरिक को सविंधान पूरा पड़कर समझना बहोत ही जरूरी हैं।।

         जिसमे हर नागरिक अपने सवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक हो सके।डॉ.बाबा साहेब आम्बेडकर की प्रतिमा को सभी ने माल्यार्पण कर अभिवादन किया।।

         इस अवसर पर एड. आर. एल .सुटे .पूर्व अध्यक्ष एड. काकड़े ,सचिव एड.देवेंद्र गमे ,एड. संदीप देवगिरकर ,एड .इब्राहिम बख्श ,एड. अक्षय वाशिमकर,एड. ढेकले ,एड. स्नेहल मून,एड. दिनेश झिलटे ,एड .मसारकर ,एड .भुजाड़े, एड .भस्में ,एड .जामुनकर ,एड .दुर्गे ,एड .पंडित, एड .नितेश भोयर आदि प्रमुखता से उपस्थित थे।।