पातीमाता देवस्थान,पारशिवनी संस्थान की ओर श्री.संत ज्ञानेश्वर माऊली संजीवनी समाधी सोहळा,“स्मरणोत्सव “अवसर पर अखंड ज्ञानयज्ञ वारकरी हरिनाम सप्ताह समाप्त…

    कमलसिंह यादव

तालुका प्रतिनिधी पारशिवनी 

पारशिवनी:-श्री पातीमाता देवस्थान, पारशिवनी संस्थान की ओर से ४ दिसंबर से ११ दिसंबर तक श्री.संत ज्ञानेश्वर माऊली संजीवनी समाधी सोहळा, “स्मरणोत्सव” निमीत अखंड ज्ञानयज्ञ वारकरी हरिनाम सप्ताह समाप्त हो गया।

           कल पातीमाता मदिर से समाप्ती पर निकली शोभायात्रा का जगह जगह पुष्पवर्षा कर प्रसाद वितरण कर पालकी की शोभायात्रा यात्रा का सतकार किया गया तथा तकिया मारोती देवस्थान पर पालकी का भव्य सत्कार किया गया।

            पश्चात वापसी पालीमात मंदीर पहुंचकर दहिकाला कीर्तन के पश्चात महाप्रसाद कार्यक्रम स्थान पर पहुंचकर श्री पातीमातेचे दर्शन प्राप्त कर महाप्रसाद का लाभ प्राप्त किया।

              इस अवसर पर विधायक अँड.आशिषबाबु जैस्वाल,पुर्व नगराध्यक्ष सौ.प्रतिभाताई कुंभलकर,पुर्व नगरसेवक श्री.दीपकजी शिवरकर,श्री.राहुलजी ढगे,श्री.विजयजी भुते,अनिता भड.श्री.प्रेमजी भोंडेकर,सामाजिक कार्यकर्ता श्री.रोशनजी पिंपरामुळे,सामाजिक कार्यकर्ता श्री.गौरवजी पनवेलकर,डाॅ.प्रमोद भड़ तथा श्री पातीमाता देवस्थान ट्रस्ट पारशिवनी कार्यकारी विश्वस्त मंडळ के सर्वश्री नरेन्द्र यादवराव बावनकुळे अध्यक्ष,नरेश महादेवराव बडवाईक, धनराज संपतराव बडवाईक सचिव, ज्ञानेश्वर मारोतराव बडवाईक सहसचिव, सुरेश जानराव मेहर कोषाध्यक्ष,अरुण देवराव कभे सदस्य,राजेश शंकरराव कुंभलकर,नाना जागोजी मेंघरे,नाना श्रावणजी नरड,होमप्रकाश बिठोबाजी भुते,रमेश शामराव चकोले,मानद सभासद,श्री.लक्ष्मणराव मारोती नरड, सागर जानराव सायरे,अनिल रमेशजी सावरकर,यादव गोदरूजी तळेकर, कवडु मिट्ठुजी कुभलकर सह मंदीर कमेटी के सदस्य,ग्रामवासी,बडी संख्या मे उपस्थित थे।