हिंगणघाट में आज से 12 वी की परीक्षा प्रारंभ।

   सैय्यद ज़ाकिर

  जिल्हा प्रतिनिधि वर्धा

हिंगणघाट शहर में आज दी 011/2/2025/मंगलवार से 12 वी की परीक्षा प्रारंभ हो गई है। आज सुबह से ही परीक्षा केंद्र पर विद्यार्थियों का जमावड़ा शुरू हो गया था। शहर के सभी परीक्षा केंद्र पर विद्यार्थियों में उत्साह दिखाई दिया।

           शहर की उत्तम दर्जे की स्कूलों में जी. बि. एम. एम.मोहता हाई स्कूल में 12वि की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों का सुबह से परीक्षा केंद्र पर आवागमन शुरू हो गया था। जी. बि. एम. एम.मोहता हाई स्कूल में प्रथम पर्चा इंग्लिश का पेपर है।

        मोहता हाई स्कूल में 12 वि की परीक्षा में बैठने वाले विद्यार्थियों की कुल संख्या 467 है।जिसमें 258 विद्यार्थी सायंस ग्रुप के है। शहर के सभी परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम प्रशासन द्वारा किया गया है । हर परीक्षा केंद्र पर संबंधित विभाग की सुरक्षा प्रनाली सक्रिय है ओर लगातार परीक्षा केंद्र पर गश्त लगा रही हैं।