एक्सीस बैंक चौरस्ता पर हो रही है दुर्घटनाएं।। — संत तुकडोजी चौक से लेकर कारंजा चौक मार्ग पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग जनता ने की है।।

   सैय्यद ज़ाकिर

जिल्हा प्रतिनिधि वर्धा

हिंगणघाट :- एक्सिस बैंक चौरस्ता पर आए दिन हो रही है गम्भीर दुर्घटनाये हो रही है। दिन हो या रात वाहनों का आवागमन लगा रहेता है। चारो दिशाओं से वाहन आते जाते रहते है। तुकडोजी चौक से लेकर कारंजा चौक तक कहि भी गतिरोधक नही है। और नाही वाहनों की गति नियंत्रण में है सबसे मुख्य कारण ही दुर्घटना यही है।

            पारीक भवन को जाने वाले मार्ग पर शाम के समय वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है ।वाहन और दुकाने सड़क पर आने से सीधा दुर्घटना को निमंत्रण है ।। संत तुकडोजी मार्ग पर अगर गतिरोधक बना दिये जायें तो वाहनों की गति पर ब्रेक्स लगेंगे अन्यथा कोई भी राक्षक रूपी वाहन न जाने कब किसको अपना निशाना बना ले ,कोई नही जानता।।

            इस मार्ग पर तुरंत स्पीड ब्रेकर बनेगा क्या? सिर्फ मार्ग की सुंदरता का महत्व नही है जनिहित की सुरक्षा महत्वपूर्ण है।इस मार्ग पर धीमी गति के संकेत वाले बोर्ड अति आवशय्क है।

          शहर को सुन्दर बनाने के अलावा अवाम की सुरक्षा भी ज़्यादा जरूरी है।। संबंधित विभाग के अधिकारी तुरंत गतिरोधक बनाकर शहर की जनता को सुरक्षा प्रदान करेंगे क्या?