गिरड में गांजा तस्करी करने वाले गिरफ्तार।। — अपराध शाखा की बड़ी कारवाई। — 25.57 लाख का माल किया जप्त।।

  सैय्यद ज़ाकिर

जिल्हा प्रतिनिधि वर्धा

वर्धा :- गिरड क्षेत्र में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 25 लाख 57 हजार 200 रुपये का माल जप्त किया। जिला पुलिस अधीक्षक नुरुल हसन के आदेश पर स्थानीय अपराध शाखा की टीम कार्रवाई को बेहतर अंजाम दिया।।

            1जुलाई की रात तकरीबन 12 बजे गिरड इलाके में जाल बिछाया और ओड़िशा से कार में 102 किलो गांजा लाने वाले व्यक्ति के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई।।

            सूरज राजकुमार वासेकर 28 वर्ष निवासी संत तुकडोजी वार्ड हिंगणघाट को गिरफ्तार किया गया।आशीष हाड़के कड़ाजना निवासी और अस्मित भगत सेवाग्राम निवासी फरार हुए। यह जानकारी पुलिस द्वारा प्राप्त हुई।।

            पुलिस अधीक्षक नुरुल हसन,अप्पर पुलिस अधीक्षक डॉ.सागर कवडे के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक संजय गायकवाड़, पो.उप नि. अमोल काम्बले अरविंद इंगोले, संदीप गाड़े,पो उप नि. उमाकांत राठौड़, अमोल लगड, हमीद शेख,अखिल इंगोले ने कार्रवाई को अंजाम दिया।आगे की जांच संदीप गाड़े कर रहे है।