सिव्हील लाईन मार्ग की क्छुआ गति की कार्य प्रणाली से यातायात हो रहा बाधित।। — आवागमन में जनता हो रही परेशान।।

   सैय्यद ज़ाकिर

जिल्हा प्रतिनिधि वर्धा।

हिंगणघाट :- शहर का मुख्य सिवहिल लाईन मार्ग का कार्य लंबे समय से कछुवे की गति से चल रहा है।तहसील कार्यालय से लेकर विश्व रत्न डा.बाबा साहेब आंबेडकर चौक तक सीमेंट रोड निर्माण कार्य कार्य प्रणाली सुस्त चल रही हैं।

         तहसील कार्यालय मार्ग की बाजू से लेकर एच. डी. एफ. सी.बैंक तक मार्ग तक बन चुका है।लेकिन दूसरी तरफ श्री.लक्ष्मी टॉकीज मार्ग का कार्य धीमी गति से चल रहा है।जिसके चलते अवाम को आवागमन में बाधा निर्माण हो रही हैं।

         ट्रैफिक जाम हो रहा है इस पूरे मार्ग पर हॉस्पिटल,बैंक,स्कूल,पोस्ट ऑफिस,तहसील कार्यालय, रेल्वे स्टेशन,सिनेमागृह आदि है।जहां हज़ारों की संख्या में छोटे बड़े वाहनों का ओर पैदल चलने वाली जनता का आवागमन लगा रहेता है। कछुआ गति की कार्य प्रणाली होने से कई बार यातायात बाधित हो जाता है। एक को जाने की जल्दी पड़ी रहती है।

          यातायात विभाग के बाशिंदे भी आते जाते सब देख कर भी अनदेखी कर रहे हैं।जनता की होने वाली गंभीर परेशानियों से ना तो इंजीनियर,ठेकेदार को कोई लेना देना नही है,ओर नाही यातायात विभाग के बाशिं दो को।

         दोनो ही विभाग की लापरवाही है।दोनो ही अपनी झांकी रूपी कार्य प्रणाली में मस्त है । जनता को हो रही परेशानियों का तुरंत निवारण हो पाएगा क्या ? इस गंभीर समस्या पर सभी की आंखे त्राटक है ।